सदर थाना में शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में रथ पर्व मनाने का लिया निर्णय

चाईबासा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सदर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।

प्रतिनिधि, चाईबासा

आगामी 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को सदर थाना चाईबासा परिसर में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में रथ यात्रा के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रशासन की ओर से सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गयी. बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने रथ यात्रा मार्ग में व्याप्त गड्ढों एवं जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा से पूर्व सभी गड्ढों की तत्काल मरम्मत करायी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मार्ग की स्थिति से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसलिए संबंधित विभाग अविलंब आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे. श्री राय ने यह भी सुझाव दिया कि रथ यात्रा के दिन भारी भीड़ को देखते हुए विशेष पुलिस निगरानी रखी जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रमुख चौक-चौराहे एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं सादे वेश में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि पॉकेटमारी, मोबाईल चोरी, महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने बैठक में प्राप्त सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सभी विभागों के समन्वय से आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जाएगा. बैठक में सदर थाना प्रभारी हीरालाल महतो, जगन्नाथ मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा, पश्चिमी चेंबर अध्यक्ष निरंजन गोयल, आदिवासी उरांव समाज अध्यक्ष संचु तिर्की , महावीर मंडल संरक्षक रंजीत यादव, अध्यक्ष विशाल साव, बसंत खंडेलवाल, हेमंत केशरी , नीरज पांडेय, सुब्रतो सिन्हा, अजय मोहता, बापी कुंडू, तरुण दरिपा, प्रिंस शाह, तपन राय आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >