East Singhbhum News : आधार नहीं, तो वोट नहीं, सबरों ने प्रशासन को चेताया

घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी पंचायत के दारीसाई गांव के सबर बस्ती के आदिम जनजाति सबरों ने आधार कार्ड नहीं बनने से नाराज होकर आगामी घाटशिला उप चुनाव में मतदान बहिष्कार करने की चेतावनी प्रशासन को दी है.

गालूडीह.

घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी पंचायत के दारीसाई गांव के सबर बस्ती के आदिम जनजाति सबरों ने आधार कार्ड नहीं बनने से नाराज होकर आगामी घाटशिला उप चुनाव में मतदान बहिष्कार करने की चेतावनी प्रशासन को दी है. सबरों का कहना है कि बस्ती के चेड़े सबर (25), लालटू सबर (24), छबि सबर (20), दुखनी सबर (21), मंजरी सबर (26), मानिक सबर (7), प्रकाश सबर (5), अष्टमी सबर (3), चांदमनी सबर (8), निरंजन सबर (4), सुइटी सबर (3), गुलापी सबर (4), प्रेम सबर (6) के पास आधार कार्ड नहीं है. बच्चे अपने घर में कोरोना काल में जन्मे थे. इसके कारण जन्म का कागजात नहीं है.

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए माता- पिता पंचायतों का चक्कर काट रहे हैं. जन्म प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है. आधार कार्ड नहीं रहने के कारण राशन, पेंशन व अन्य कोई भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने बताया कि आधार कार्ड बनाने आधार सेंटर जाते हैं तो जन्म प्रमाणपत्र मांगा जाता है. बस्ती के पांच लोगों के पास वोटर कार्ड है लेकिन आधार कार्ड नहीं है. अगर उप चुनाव से पहले सरकार आधार कार्ड नहीं बनाकर देते हैं तो बस्ती के सबर किसी को वोट नहीं देंगे. बता दें कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय घुटिया के 10 सबर विद्यार्थियों के पास भी आधार कार्ड नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >