Chaibasa News : विकास के लिए सड़क व पुल-पुलिया महत्वपूर्ण : मंत्री दीपक बिरुवा

चाईबासा. टोंटो व हाटगम्हरिया में कई योजनाओं का शिलान्यास

चाईबासा. मंत्री दीपक बिरुवा ने शनिवार को टोंटो व हाटगम्हरिया प्रखंड में डीएमएफटी मद की कई योजनाओं का शिलान्यास किया. टोंटो प्रखंड में चाईबासा-रोम मुख्य सड़क से गोतोमपी होते हुए समाबासा तक पीसीसी सड़क निर्माण और हाटगम्हरिया प्रखंड में जामडीह पंचायत के छोटा पुूसियां बेड़ाहातू में पुलिया निर्माण, बड़ा पुंसिया आरइओ रोड से मृगलिंडी सीमा तक पीसीसी सड़क, कोचड़ा पंचायत अंतर्गत बकुली दियुरीसाई टोला से महाबुरुबासा तक पीसीसी सड़क निर्माण व कुइड़ा में अंकुरा बासा तक पीसीसी सड़क का निर्माण होगा. सभी योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया गया. इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी रही. मंत्री श्री बिरुवा ने कहा कि सड़क व पुल-पुलिया जनता के लिए लाइफ लाइन है. ये विकास में महत्वपूर्ण हैं. आवागमन की सुविधा के साथ आर्थिक विकास का मार्ग खुलता है. क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार सजग और गंभीर है. निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर हाटगम्हरिया जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुआ, जुडिया सिंकु, बलवंत गोप, टोंटो जिप सदस्य राज नारायण तुबिद, फुलेंद्र महतो व मुन्ना सुंडी समेत झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ KUMAR

ANUJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >