515 रुपये तय मजदूरी, फिर भी मिल रहे 350-400 रुपये, मजदूरों की शिकायत पर यूनियन ने उठाये सवाल

झारखंड के जगन्नाथपुर में सड़क निर्माण में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान का मामला सामने आया है. झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने संवेदक पर मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाया है.

जगन्नाथपुर: झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिलाध्यक्ष मानसिंह तिरिया ने मजदूरों की शिकायत पर सोसोपी-डाकुवा जंगल सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. मजदूरों ने संवेदक एनएनवी पर निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया.

मजदूरों ने बतायी मजदूरी में अंतर

मजदूरों के अनुसार, निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 515 रुपये है, लेकिन महिला मजदूरों को 350 रुपये और पुरुष मजदूरों को 400 रुपये ही दिये जा रहे हैं. मजदूरों ने काम के दौरान मुंशी पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया. हालांकि, मुंशी ने मजदूरों के इस आरोप को नकार दिया.

सीमेंट के ढेले मिलने पर गुणवत्ता पर सवाल

निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में सीमेंट के ढेले मिलने पर भी यूनियन जिलाध्यक्ष ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाये. मानसिंह तिरिया ने कहा कि मजदूरों को निर्धारित मजदूरी नहीं मिलने पर मामले को लेकर आंदोलन किया जायेगा.

उन्होंने चेतावनी दी कि मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर पुतला दहन किया जायेगा और उपायुक्त से शिकायत की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >