Chaibasa News : रेलवे : आद्रा को हराकर चक्रधरपुर बना चैंपियन

चक्रधरपुर के सेरसा में तीन दिवसीय इंटर डिवीजन वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

इंटर डिवीजन वॉलीबॉल चक्रधरपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संगठन सेरसा चक्रधरपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय इंटर डिवीजन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आद्रा मंडल को हरा कर चक्रधरपुर रेल मंडल की वालीबॉल टीम चैंपियन बनीं. समारोह में खेल अधिकारी संतोष कुमार ने चक्रधरपुर को चैंपियन ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. जबकि आद्रा मंडल को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान किया.इसके अलावे एकल पुरस्कार दिया गया. चक्रधरपुर के नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट वॉलीबॉल मैदान में रविवार को चक्रधरपुर व आद्रा के बीच फाइनल मैच खेला गया. जिसमें चक्रधरपुर ने आद्रा को 23-25,25-13,25-18,23-25व 15-12 प्वाइंट्स व 3- 2 सेट से हरा दिया और चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया. खेल का संचालन रेफरी धनंजय कुमार, अमित कुमार ने किया. स्कोरर अंकिता सिंह, जिया तबस्सुम थी. समारोह में वरीय मंडल वित्त प्रबंधक हेमंत मधुर, मंडल यांत्रिक अभियंता गौरव, डिप्टी सीपीएम एच पी सत्पथी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >