Chaibasa News : ''''रन फॉर डीएवी'''' का विजेता बना ओम केसरी

सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को 'रन फॉर डीएवी' का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

चाईबासा

. सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को ””रन फॉर डीएवी”” का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में प्राचार्य ओमप्रकाश मिश्रा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. इसमें प्रथम स्थान पर ओम केसरी, द्वितीय स्थान पर आयुष कालुंडिया, तृतीय स्थान पर सौरभ रजक एवं मोहित मलय दास को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया. रांची में आयोजित एसजीएफआइ ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य ने प्रार्थना सभा में प्रोत्साहित किया.

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों में सोहित कुमार, यथार्थ कच्छप, रिया नायक, सरस्वती आल्डा, नूपुर सवैया, संजना कुरली व हरेंद्र टुडू शामिल हैं. प्रार्थना सभा में प्राचार्य ने आपदा प्रबंधन की जानकारी दी. छात्रा कनिका गुप्ता ने भी आपदा प्रबंधन दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए. मंच संचालन जीशान अली सिद्दीकी ने किया. दैनिक हवन यज्ञ जयंत पंडा द्वारा कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >