नोवामुंडी में ओवरब्रिज के नीचे से हटेगा अतिक्रमण

नोवामुंडी में ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त. सीओ ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को जब्त किया जाएगा.

चाईबासा: नोवामुंडी शहर में ओवरब्रिज के नीचे, सड़क किनारे और बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. नोवामुंडी बीडीओ सह प्रभारी सीओ पप्पू रजक ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

सीओ पप्पू रजक ने कहा

सीओ ने कहा कि ओवरब्रिज के नीचे स्थायी दुकानें लगाना या ईंट, बालू, गिट्टी जैसी निर्माण सामग्री रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है. जिन्होंने सामग्री रखी है, वे तत्काल हटा लें. सड़क किनारे अवैध पार्किंग से लग रहे जाम के कारण स्कूली बच्चों व आम जनता को परेशानी हो रही है. सीओ ने चेतावनी दी कि ओवरब्रिज के नीचे खड़े वाहनों को तुरंत हटाकर निर्धारित स्थान पर रखें. नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को जब्त कर थाने भेजा जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >