Chaibasa News : एलेक्स एफसी को 3-2 से हरा नोवामुंडी ब्वॉयज बना विजेता

जेटेया गांव के राॅकेट मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ.

नोवामुंडी.

जेटेया गांव के राॅकेट मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ. स्व श्रीराम महारथी शिक्षक की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ जेटेया पंचायत के मुखिया संजीत कुमार तिरिया, पंसस दीपा गोप, खेल प्रेमी मनोज गोप, गोपीनाथ गोप, रवीशचंद्र गोप और उद्घोषक अनिश गोप ने कीक मार कर किया. फाइनल मुकाबला एलेक्स एफसी व नोवामुंडी स्मार्ट ब्वॉयज के बीच हुआ. खेल समाप्ति तक दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं लगा सका. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में स्मार्ट ब्वाॅयज 3-2 से विजेता बना. इस दौरान विजेता टीम को 15 हजार रुपये, एक खस्सी, फुटबाॅल व जर्सी तथा उपविजेता को नगद 10 हजार रुपये, खस्सी, फुटबाॅल व जर्सी देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं, क्वार्टर फाइनल हारने वाली दोनों टीमों को 8 हजार रुपये, फुटबाॅल व जर्सी दिया गया. मौके पर मुख्य अतिथि जेटिया थाना प्रभारी, मुखिया संजीत तिरिया, सोना राम तिरिया और गोपी नाथ गोप उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >