Chaibasa News : फाइनल मुकाबले में नोवामुंडी एफसी ने सरायकेला टाइगर को दो गोल से हराया

नोवामुंडी के बड़ाबालजोड़ी स्टेडियम में सिरजोन 5.0 की आयोजन समिति द्वारा चार दिवसीय जनजातीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया.

नोवामुंडी.

नोवामुंडी के बड़ाबालजोड़ी स्टेडियम में सिरजोन 5.0 की आयोजन समिति द्वारा चार दिवसीय जनजातीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. महोत्सव के दूसरे दिन क्षेत्र के मुंडा, डाकुवा, मानकी, मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों का पारंपरिक ढोल-मांदर की थाप पर नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया. सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. फुटबॉल फाइनल मैच के शुभारंभ समारोह ने पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रस्तुत किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों का परिचय जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधियों, पत्रकारों और जनजातीय सिनेमा जगत के कलाकारों द्वारा कराया गया, जिसके बाद खेल का औपचारिक शुभारंभ किया गया.

40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में नोवामुंडी एफसी ने सरायकेला टाइगर पर दो गोल से जीत दर्ज की. विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को भी नगद राशि व ट्रॉफी प्रदान की गयी. पूरे स्टेडियम को पारंपरिक शैली में सजाया गया था. विभिन्न स्टॉलों पर जनजातीय खानपान, पारंपरिक वेशभूषा, हथियार, फल-फूल और खेती-बाड़ी में प्रयुक्त औजार आकर्षण का केंद्र बने रहे. यह आयोजन जनजातीय संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली के जीवंत प्रदर्शन के रूप में सामने आया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >