Chaibasa News : बस के धक्के से क्रशर प्लांट के नाइट गार्ड की मौत, सड़क जाम

मुफस्सिल (चाईबासा) थाना क्षेत्र में चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बाइहातु में क्रशर प्लांट के पास मनीला यात्री बस के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी.

चाईबासा.

मुफस्सिल (चाईबासा) थाना क्षेत्र में चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बाइहातु में क्रशर प्लांट के पास मनीला यात्री बस के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान क्रशर प्लांट के नाइट गार्ड विजय तांती (37) के रूप में हुई. वह बाइहातु गांव का रहनेवाला था. घटना शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे की है. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर सड़क जाम कर दिया. थाना प्रभारी चंद्रशेखर दलबल के साथ पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. करीब तीन घंटे तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही. पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया.

ढाबा में चाय पीकर प्लांट में लौट रहा था

ग्रामीणों ने बताया कि विजय तांती प्लांट के पास ढाबा में चाय पीकर प्लांट में जाने के लिए सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान रांची की ओर से आ रही मनीला यात्री बस की चपेट में आ गया. विजय तांती की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद चालक बस तेजी से चलाते हुए चाईबासा पहुंच गया. पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया.

प्लांट के पास हाइवा खड़ा रहने से होती है दुर्घटना

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त क्रशर के पास सड़क के किनारे हाइवा खड़े रहते हैं. इसके कारण अक्सर वहां दुर्घटना होती है. कुछ दिन पूर्व डिलियामार्चा गांव के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी. उक्त जगह पर हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >