Chaibasa News : सीनियर ग्रुप में मोमिता गुप्ता व जूनियर में आशी अग्रवाल अव्वल

जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा सहेली ने रविवार को होटल सैफरॉन सुइट्स में डांडिया नाइट का आयोजन किया.

चाईबासा.

जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा सहेली ने रविवार को होटल सैफरॉन सुइट्स में डांडिया नाइट का आयोजन किया. जायंट्स प्रार्थना व दुर्गा मां की आरती के साथ शुभारंभ हुआ. रंगीन रोशनी, संगीत और पारंपरिक माहौल में महिलाओं ने गरबा व डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी. मुख्य अतिथि डॉ वीणा मुंधड़ा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और महिला सशक्तीकरण की भावना को बढ़ावा देती है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और समर्पण की सराहना की. जायंट्स सहेली ग्रुप की अध्यक्षा मंजरी पसारी ने बच्चों व महिलाओं के लिए डांडिया रैंप वाॅक प्रतियोगिता आयोजित की. रोटेरियन डॉ वीणा मुंधड़ा व रोटेरियन हीना ठक्कर ने जज की भूमिका निभायी. प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ाया. सीनियर ग्रुप में मोमिता गुप्ता व जूनियर ग्रुप में आशी अग्रवाल प्रथम रहीं. इस अवसर पर मनोरंजक खेल, स्नैक्स और सरप्राइज़ गिफ्ट्स की व्यवस्था की गयी. इससे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा. कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा सहेली की अध्यक्षा मंजरी पसारी, सचिव पूनम साव, कोषाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, दीपा लोधा, प्रेमलता अग्रवाल, प्रियंका महाजन, रश्मिता राउत एवं रिमझिम पसारी का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >