चाईबासा में समाहरणालय परिसर से चलंत पशु चिकित्सा वाहन को किया रवाना

चाईबासा उपायुक्त ने पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाई। अब ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को घर बैठे मिलेगी पशुओं के इलाज की सुविधा। जानें पूरी जानकारी।

प्रतिनिधि : चाईबासा उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय परिसर से पशुपालन विभाग के 5 एफएमडी चलंत पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके घर के समीप पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे पशुओं का समय पर उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित हो सकेगा.

सभी चलंत पशु चिकित्सा वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे तथा पशुओं के उपचार, टीकाकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं अन्य आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे. पशुपालक किसी भी प्रकार की पशु चिकित्सा सहायता अथवा सेवा प्राप्त करने के लिए 1962 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं. उपायुक्त ने कहा कि पशुधन की सुरक्षा एवं पशुपालकों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bhagirathi Mahato

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >