मो बारिक ने भाजपा के सभी पदों से दिया इस्तीफा

भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मो बारिक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.

चाईबासा. भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मो बारिक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफा पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिया है. उन्होंने इस्तीफा को स्वीकार करने का अनुरोध किया है. मो बारिक ने कहा कि अपने कामों की व्यस्तता के कारण सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं. उन्होंने बताया कि 1995 से 2024 तक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जो जिम्मेदारी मिली, उसे ईमानदारी पूर्वक निभाया. अब व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण भाजपा के सभी पदों से त्याग पत्र दे रहा हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >