Chaibasa News : अमलाटोला में काली पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक, पुरानी कमेटी को यथावत रखने का निर्णय

आमला टोला सार्वजनीन काली पूजा समिति इस वर्ष भी काली पूजा विधि-विधान के साथ करेगी.

चाईबासा.

आमला टोला सार्वजनीन काली पूजा समिति इस वर्ष भी काली पूजा विधि-विधान के साथ करेगी. इसे लेकर समिति के अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव की अध्यक्षता में बैठक की गयी. समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित थे. पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष समिति का 53 वां वर्ष पूजा का आयोजन का हो रहा है. इसे भव्य, शानदार व आकर्षक ढंग से मनाया जायेगा. पूजा में पश्चिम बंगाल के मनमोहक, आकर्षक चलंत विद्युत सज्जा, पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगर प्रतिमा व सुप्रसिद्ध पंडाल निर्माता भव्य पंडाल का निर्माण कार्य करेंगे. प्रतिमा विसर्जन में ओडिशा की आतिशबाजी आदि लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे. पूजा में परंपरागत बंगाल की ढाकी, ढोल, कुड़कुड़ी तथा विसर्जन में झारखंड राज्य की ताशा पार्टी रहेगी. पूजा के दौरान प्रति वर्ष की भांति भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. आमला टोला की काली पूजा पश्चिमी स सिंहभूम जिले भर में अपनी भव्यता के लिए विख्यात है. प्रत्येक वर्ष मां काली के दर्शन, भव्य पंडाल व मनमोहक विद्युत सज्जा देखने तथा प्रसाद ग्रहण करने दूर-दराज से हजारों की संख्या में लोग आते हैं. आमला टोला सार्वजनीन पूजा समिति की बैठक में एक स्वर में सर्वसम्मति से समिति में आंशिक संशोधन करते हुए पूर्व की समिति को यथावत रखने का निर्णय लिया गया.

पूजा समिति

मुख्य संरक्षक मिथिलेश कुमार ठाकुर, संरक्षक तपन कुमार मित्रा व राजीव नयनम्, शंभू दयाल अग्रवाल, रमेश खिरवाल, पवित्र कुमार भट्टाचार्य, दीपेन्द्र प्रसाद साव, अध्यक्ष : सुनील प्रसाद साव, उपाध्यक्ष : वेदांत खिरवाल , रौशन कुमार , थॉमस सुंडी , दिलीप राम , अनंत लाल विश्कर्मा, चित्तरंजन दास, इंद्रजीत सिंह रंधावा, रतन डे, बिनोद गुप्ता, सचिव : त्रिशानु राय, संयुक्त सचिव : अभिषेक मिश्रा,देबजीत चटर्जी, पिनाकी दत्ता व अमित ठाकुर, सह सचिव : संदीप कुमार भवसार, मो. निजाम, सुशील सिंह, रौनक सिन्हा, कोषाध्यक्ष : दीपक खिरवाल, सह कोषाध्यक्ष : गौतम सरकार व मिथिलेश झा, प्रेस प्रवक्ता : दीपक शर्मा व मानस घोष, सलाहकार : तड़ित विश्वास , गोपाल चटर्जी ,राज कुमार सिंह व सपन मित्रा.

कार्यकारिणी सदस्य

सुशील चोमाल, बिनोद गीगा दाहिमा , सुशांत चटर्जी , विजय गर्ग, अशोक शर्मा, संजय पोद्दार, संजय गर्ग, नारायण पाड़िया, वकील खान, रघुनंदन पीरोजिवाला, जय गिरी, विवेक गुप्ता , आनंद गोप, प्रतीक चटर्जी, रोहित रुंगटा, विवेकानंद दिनोदिया, कैलाश खंडेलवाल, शिवजी चक्रबर्ती, आलोक मजूमदार, लखन महतो, मोना बर्मन, ओमकार कारवा, अनिल लकड़ा, कुल चन्द्र कुजूर, अनुज चौधरी, राजीव गुप्ता, मनोज घोष, किशोर ठक्कर, जीवन वर्मा, मो.सलीम, हाराधन कुंडू,मो. फिरोज, अनूप जोशी, राजीव गुप्ता, रोहित निषाद, मनीष पसारी, राजेश गर्ग, राजीव गुप्ता, राजेश कुशवाहा, संजय प्रजापति, गणेश प्रसाद, लक्ष्मण राम, विकास गुप्ता, मानव जोशी, सुभम दास,अमित दधीची, राजा सिन्हा, मो. गब्बर, शैलेश सिंहदेव, भरत रुंगटा, संजय शर्मा, सागर सिन्हा, प्रवीर भट्टाचार्य, महेश गोप, धीरज अग्रवाल, मोनू ठाकुर, वैभव बजाज, संजय शर्मा, गौतम रुंगटा, यश जोशी, शुभम शर्मा, रौशन अग्रवाल शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >