Chaibasa News : कुुड़मी समाज की मांग के विरोध में बैठक, 26 को निकलेगी विशाल रैली

कुड़मी समाज का आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में रविवार को कोल्हान हितैषी पुस्तकालय, आदिवासी क्लब जगन्नाथपुर में आदिवासी समुदाय की बैठक हुई.

जगन्नाथपुर.

कुड़मी समाज का आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में रविवार को कोल्हान हितैषी पुस्तकालय, आदिवासी क्लब जगन्नाथपुर में आदिवासी समुदाय की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सह अधिवक्ता सोमा कोड़ा ने की. बैठक में कहा गया कि यदि कुड़मी महतो को आदिवासी का दर्जा दिया जाता है, तो इसका सीधा असर मौलिक अधिकार, आरक्षण, पहचान, संस्कृति, भाषा और अस्तित्व पर पड़ेगा. संयोजक लक्ष्मी नारायण गगाराई ने कहा कि कुड़मी समाज के लोग एसटी बनने के लिए राज्य और केंद्र सरकार पर दवाब डाल रहा है. कुड़मी लोग का एसटी बनने का एक बहाना है. आदिवासियों का अधिकार लूटने के लिए ये लोग आदिवासी बनना चाह रहे हैं.

लक्ष्मी नारायण गागराई ने चेतावनी देते हुए कहा कि आदिवासी समाज 26 सितंबर को विशाल रैली निकालेगा. रैली के दौरान एसडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जायेगा. अध्यक्ष बिपिन हेब्रम ने कहा कि कुड़मी समाज को आदिवासी की सूची में शामिल नहीं होने देंगे. विरोध में जोरदार आंदोलन होगा. इसी के विरोध में जगन्नाथपुर में 26 सितंबर को विशाल रैली निकाली जायेगी. हमलोग भी चुप नहीं रहेंगे. हमलोग रेल नहीं पूरे झारखंड को रोक देंगे. निर्णय लिया गया कि 26 सितंबर की सुबह 9 बजे से जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज से अनुमंडल कार्यालय तक विशाल रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया जायेगा. इस आंदोलन को धार देने के लिए कोल्हान आदिवासी अधिकार मंच का गठन किया गया है. इसमें लक्ष्मी नारायण गागराई को संयोजक अध्यक्ष, बिपिन हेम्ब्रम को अध्यक्ष, निर्मल सिंकु को उपाध्यक्ष, मंजीत कोड़ा को महासचिव, समियल लागुरी को सचिव बनाया गया है. वहीं सलाहकार मंडली में सोमा कोड़ा, सोमनाथ सिंकु, सुरेंद्र सिंकु, वीरेंद्र केराई और राजू लागुरी को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >