मझगांव:मारपीट में चार युवक घायल

चाईबासा के मझगांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतिनिधि, चाईबासा मझगांव थाना अंतर्गत हाई स्कूल के पास दो पक्षों में मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. घायलों की पहचान मझगांव थाना क्षेत्र के पांडुकी गांव निवासी राजकुमार बिरूवा, प्रदीप हेंब्रम, प्रदीप बिरूवा व प्रदीप कुमार हेंब्रम शामिल हैं. चारों का सिर पर चोट आयी है. घटना मंगलवार दिन के करीब 3 बजे बतायी जा रही है.

घायलों ने बताया कि दूसरे समुदाय के युवकों को अपने धर्म स्थल पर गंदगी नहीं फैलाने को लेकर मना कर रहे थे. इसी दौरान सोमवार को दोनों समुदाय के युवकों के साथ हल्की झड़प हुई थी. आज मंगलवार को पांडुकी की गांव के युवक एसआइआर फॉर्म भरने मझगांव हाई स्कूल आए थे. फॉर्म भरने के बाद घर जाने के क्रम बारिश होने पर वे चारों युवक एक घर के पास खड़े थे. इस दौरान मझगांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने उन लोगों पर मारपीट कर घायल कर दिया. सदर अस्पताल में चारों युवकों का इलाज चल रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bhagirathi Mahato

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >