साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बच्चों और महिलाओं को करेंगे जागरूक

मझगांव में साइबर फ्रॉड से बचाव पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 50 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. यह प्रशिक्षण उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में शिक्षित करने पर केंद्रित था.

मझगांव : मझगांव प्रखंड अंतर्गत बेसिक स्कूल जानुम्पी परिसर में साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण एस्पायर सामाजिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. इस प्रशिक्षण में मझगांव प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायतों के एस्पायर कार्यकर्ता एवं प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के जीएसएमए वॉलिंटियर सहित कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

दो दिनों तक चला प्रशिक्षण

दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई. प्रशिक्षक ललिता गोप एवं महेश्वर किशन ने प्रतिभागियों को ऑनलाइन लर्निंग, साइबर क्राइम, गेमिंग फ्रॉड और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बच्चे ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं, वहीं महिलाएं और किशोरियां ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी का शिकार बन रही हैं.

अनजान लिंक पर नहीं करें क्लिक : प्रशिक्षक

प्रशिक्षकों ने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, फर्जी लोन ऐप और गेमिंग ऐप से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत 1930 पर दें. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर प्रखंड के सभी स्कूली बच्चों को ऑनलाइन लिए लर्निंग और गेमिंग फ्रॉड से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे.

ऑनलाइन प्रॉड से बचाव की दी जानकारी

साथ ही किशोरियों और महिला समूह की दीदियों को भी ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचा जाए, इस विषय पर जागरूकता अभियान चलाएंगे. इस प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी. मौके पर नारायण मूर्ति, अब्दुल अकिन, एम चिश्ती, संदीप सिंकु, लक्ष्मण हेंब्रम,भवेश दास, सावन पान, करीना नायक, जामदार हेंब्रम, राजेश पिंगुवा, अफाक असरार, आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Wasiuddin

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >