Chaibasa News : जैंतगढ़ में पागल कुत्ते के आतंक से दहशत, एक घंटा में 13 को काटा

जैंतगढ़ में बीती शाम एक पागल कुत्ते ने करीब एक घंटे के अंदर एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया.

जैंतगढ़.

जैंतगढ़ में बीती शाम एक पागल कुत्ते ने करीब एक घंटे के अंदर एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता अचानक हिंसक हो गया और चांदनी चौक तथा मैदान चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों पर हमला कर दिया. कुत्ते ने सबसे पहले 65 वर्षीय मो. सुल्तान को काटा, इसके बाद सात वर्षीय नदिया परवीन और 55 वर्षीय माजदा बेगम पर हमला किया. फिर वह बाजार क्षेत्र में घुस गया और राहगीरों, ग्राहकों समेत कुल 13 लोगों को घायल कर दिया.

लोगों के खदेड़ने पर कुत्ता चंपुआ की ओर भाग गया, जहां गोधूलि क्षेत्र में उसने तीन और लोगों पर हमला किया. सभी घायलों का उपचार चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जहां उन्हें फर्स्ट ऐड के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया गया. दूसरी ओर, जैंतगढ़ और चंपुआ के लोग आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से चिंतित हैं. स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि सड़कों, चौकों और नुक्कड़ों पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा बना रहता है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन कुत्तों को नगर क्षेत्र से हटाकर किसी सुरक्षित शेल्टर में भेजा जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >