चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा गुरूवार को एलएलबी फाेर्थ सेमेस्टर सत्र2023-26 के 2025 की परीक्षा एवं सिक्स सेमेस्टर सत्र 2022-25 के 2025 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की गयी.फोर्थ सेमेस्टर का आनलाइन परीक्षा फॉर्म 800 रूपए व सिक्स सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 1,600 रूपए देकर भरा जाएगा.
परीक्षा फॉर्म25 जुलाई से लेकर 31 जुलाई के बीच निर्धारित परीक्षा शुल्क देकर भरा जा सकेगा. वहीं 01 अगस्त से लेकर 03 अगस्त के बीच अतिरिक्त समय में फॉर्म भरने के लिए परीक्षा शुल्क के अलावा अतिरिक्त विलंब शुल्क 500 रूपए भी विद्यार्थियों को जमा कराना होगा.
वहीं कॉलेज में जमा लिए गए फॉर्म को परीक्षा विभाग में 04 अगस्त तक जमा कराने के लिए कहा गया है. विद्यार्थी विवश्विद्यालय के वेबसाइट www.kuuniv.in अथवा www.kolhanuniversity.ac.in पर जाकर ऑनलाइन भर सकते है.
