चाईबासा: दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2026) एवं सीबीएसई की मार्किंग व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज व कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला झामुमो के तत्वावधान में पोस्ट ऑफिस चौक, चाईबासा में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया.
इस दौरान झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्र-छात्राओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है.
ऐसे में छात्रों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.झामुमो नेताओं ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष मूल्यांकन और शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधार समय की मांग है.
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला झामुमो के अध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, बिश्वनाथ बाड़ा, मन्नाराम कुदादा,दोफेदार हेस्सा, अनुज पुरती, मनोज सिरका, जगदीश जामुदा, मुजाहिद अहमद, दिलवार हुसैन, जाकिर हुसैन, अलबिन एक्का, उदय बिरुली, बागुन सवाइयाँ, जगदीश गोप, सुभाष भंज, अर्जुन बानरा, सुमी पुरती सिंकू,शीला जमुदा, सेलाय मुंडा, रामलाल मुंडा, सेलाय दोराईबुरु चंद्रमोहन मुंडा, राजाराम गुप्ता, कैसर परवेज, नवाब अंसारी, इक़बाल अहमद, देंवेन्द्र बारी, दिनेश चंद्र महतो समेत कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
