19 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम में झामुमो का महाधरना, हर प्रखंड-नगर में तैनात किए गए पर्यवेक्षक..पढ़ें पूरी खबर

केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा 19 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दिवसीय महाधरना-प्रदर्शन का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने प्रत्येक प्रखंड व नगर मुख्यालय के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.

चाईबासा: केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 (MMDR) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा 19 सितंबर 2026 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंड एवं नगर मुख्यालयों में एक दिवसीय महाधरना-प्रदर्शन करेगा. कार्यक्रम को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए झामुमो जिला समिति ने जिले के प्रत्येक प्रखंड और नगर के लिए एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में प्रखंड एवं नगर समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे. साथ ही महाधरना में अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां करेंगे.

पर्यवेक्षकों को दी गयी जिम्मेदारी

जिला समिति की ओर से टोंटो प्रखंड के लिए बुधराम लागुरी, गोईलकेरा के लिए राहुल आदित्य, चाईबासा नगर के लिए सुभाष बनर्जी, खूंटपानी के लिए बिरसा कांडे तियू, सदर चाईबासा प्रखंड के लिए मन्नाराम कुदादा और झींकपानी के लिए हरिलाल करजी को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

हाटगम्हरिया के लिए विकास कुमार गुप्ता, तांतनगर के लिए विश्वनाथ बाड़ा, मंझारी के लिए चन्द्र मोहन बिरुवा, कुमारडूंगी के लिए दिनेश चंद्र महतो, मझगांव के लिए मो. मुजाहिद, जगन्नाथपुर केंद्र के लिए अभिषेक सिंकू, नोवामुंडी के लिए इकबाल अहमद और मनोहरपुर के लिए वंधना उरांव को जिम्मेदारी दी गयी है.

इसी तरह सोनुवा के लिए विनय प्रधान, गुदड़ी के लिए अकबर खान, चक्रधरपुर प्रखंड के लिए भुवनेश्वर महतो, चक्रधरपुर नगर के लिए मरामलाल मुंडा तथा बंदगांव प्रखंड के लिए प्रेम मुंडरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

जिला समिति ने सभी पर्यवेक्षकों से अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर महाधरना की तैयारियों को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >