प्रतिनिधि, चाईबासा
झारखंड पुनरुत्थान अभियान की जरूरी बैठक शनिवार को टाटा कॉलेज के समीप आयोजित हुई. बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मोहम्मद सलीम को अभियान का केंद्रीय सचिव तथा अजय मुर्मू को सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया. यह मनोनयन अभियान के केंद्रीय महासचिव अमृत माझी ने केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु के निर्देश एवं सहमति से किया. नवमनोनीत पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. बैठक में जिला उपाध्यक्ष विशाल गुड़िया, सचिव शैली शैलेंद्र सिंकु, अलबिन एक्का, रामराय मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
