Chaibasa News : झारखंड पुलिस मेंस एसो चुनाव, करण सिंह की टीम ने मांगा समर्थन

चाईबासा पहुंची टीम ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की

चाईबासा. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी के चुनाव को लेकर राज्यभर में सरगर्मी तेज है. अध्यक्ष पद पर करण सिंह और जितेंद्र किंडो आमने-सामने हैं. चुनाव प्रचार के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार करण सिंह और महामंत्री पद के उम्मीदवार रमेश उरांव बुधवार को अपनी टीम के साथ चाईबासा पहुंचे. पुलिस केंद्र स्थित सभागार में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की. अपनी टीम के लिए समर्थन मांगा. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार करण सिंह ने कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन करवाना, लंबित भत्ता की नयी दर लागू करवाना, पदोन्नति, एसीपी व एमसीपी का लाभ दिलवाना व समस्याओं का समाधान करवाना है. उन्होंने कहा कि पुलिस की त्रुटियों के समाधान से सरकार मजबूत होगी. पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष के उम्मीदवार जितेंद्र किंडो का गुट चाईबासा पहुंच कर प्रचार-प्रसार कर चुका है. मंच का संचालन झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा के मंत्री ताराचांद महतो व पूर्व प्रदेश महामंत्री जितेंद्र हांसदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा के उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू, केंद्रीय सदस्य हजरत अंसारी, संयुक्त सचिव अनूप लकड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेश हांसदा, अंकेक्षक जगन्नाथ तिरिया समेत पुलिस के जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >