सोने के गहने चमकाने का झांसा, घर में घुसते ही करते थे लूट, अंतरराज्यीय गिरोह के 2 शातिर बिहार से गिरफ्तार

चंपुआ पुलिस ने बिहार से गहने साफ करने के बहाने लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।

जैंतगढ़ : चंपुआ पुलिस ने बिहार में छापेमारी कर सोने के गहने साफ करने के नाम पर ठगी और लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में बेगूसराय जिले के बहुरा गांव निवासी राजकुमार साहा और चटगांव/सैरी बाजार निवासी जवाहर सुनार हैं. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

घरों में जाकर गहने चमकाने का देते थे झांसा

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी बेहद शातिर तरीके से दुकानों और घरों में जाकर लोगों को सोने के गहने चमकाने का झांसा देते थे. जैसे ही मौका मिलता था. घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट और बदसलूकी कर उनके गहने लूटकर फरार हो जाते थे. पिछले कुछ महीनों में इन बदमाशों ने चंपुआ के करंजिया, रमला और निकोलस ट्रेनिंग स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था.

केमिकल और दो मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना चमकाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और संलिप्त ठिकानों का पता लगाने के लिए आगे की जांच और छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >