Chaibasa News : जनजातीय 488 बच्चों को मिलेगी शिक्षा

आचू में बन रहा एकलव्य विद्यालय, जनजातीय बच्चों के विकास के लिए केंद्र सरकार कर रही

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर सदर प्रखंड के आचू गांव में एकलव्य मॉडल स्कूल का निर्माण होगा. इसके लिए करीब 14 एकड़ भूमि चयनित हुई है. स्कूल में जनजातीय 488 बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां करायी जायेंगी. मॉडल स्कूल भवन का निर्माण जुलाई, 2025 से शुरू है. इसे 18 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य तय है. लिहाजा, 2027 से स्कूल में सुचारू रूप से संचालित होने लगेगा. मौजूदा समय में जमीन को समतल करने का काम किया जा रहा है. निर्माण कार्य साइट इंचार्ज पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी शौभिक घोष की देख-रेख में कराया जा रहा है.

ब्वॉयज व गर्ल्स हॉस्टल, खेल मैदान और वेजिटेशन एरिया बनेगा

यहां जी प्लस टू ब्वॉयज और गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जायेगा. वहीं, डायनिंग हॉल का निर्माण होगा. स्कूल परिसर में आठ स्टाफ क्वार्टर, 15 शिक्षकों के क्वार्टर व प्रधान शिक्षक के लिए एक क्वार्टर का निर्माण कराया जा रहा है. बच्चों की पढ़ाई- लिखाई के साथ खेल मैदान भी बनाया जा रहा है, जहां बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, तीरंदाजी व एथलेटिक्स ट्रैक तैयार कराये जायेंगे. वहीं वेजिटेशन एरिया भी विकसित किया जा रहा है. बच्चों को साफ पेयजल, बेहतर विद्युत व्यवस्था व पंप स्टेशन की व्यवस्था की जा रही है. इन सब पर कुल 37- 40 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इस एकलव्य विद्यालय निर्माण कार्य को तय समय पर पूरा करने के लिए रोजाना करीब 100 ज्यादा मजदूर काम कर रहे हैं.

नि:शुल्क बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी

एकलव्य विद्यालय के निर्माण से जनजातीय बच्चों को नि:शुल्क बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. वहीं, विद्यालय परिसर में उपजने वाली हरी और ताजी सब्जियां उपलब्ध हो सकेंगी. साफ पेयजल मिलेगा. डिलियामार्चा होते हुए सरायकेला जाने वाली सुनसान सड़क पर चहल-पहल बढ़ जायेगी. ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्रदान हो सकेंगे.एकलव्य मॉडल स्कूल निर्माण पर करीब 37- 40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. निर्माण कार्य में 100 मजदूरों को लगाया गया है. मजदूरों को ओवरटाइम की सुविधा दी गयी है.

– शौभिक घोष, साइट इंचार्ज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >