जनशताब्दी एक्सप्रेस की लेटलतीफी से जनता परेशान, लोगों में आक्रोश

हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस की लगातार देरी से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है. सामाजिक कार्यकर्ता ने रेलवे से समयबद्ध परिचालन की मांग की है.

प्रतिनिधि, चाईबासा

हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस (12021) के लगातार विलंब से परिचालन को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजकर चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि यह ट्रेन पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और ओडिशा के बड़बिल क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रेल सेवा है.

ट्रेन की लगातार देरी से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को मानसिक, आर्थिक तथा शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि समय पर कार्यालय, शिक्षण संस्थान, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों तक पहुंचना प्रभावित हो रहा है तथा रेलवे से समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bhagirathi Mahato

Published by: Bhumi Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >