Chaibasa News : जायसवाल समाज ने एकजुट हो आगे बढ़ने का लिया संकल्प

जायसवाल शौंडिक विकास मंच ने रविवार शाम सेनटोला स्थित क्लब चाईबासा में दुर्गापूजा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया.

चाईबासा.

जायसवाल शौंडिक विकास मंच ने रविवार शाम सेनटोला स्थित क्लब चाईबासा में दुर्गापूजा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में चाईबासा के अलावा बलरामपुर, जमशेदपुर, पदमपुर और अन्य शहरों से व्यक्तियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि और जमशेदपुर के जायसवाल सुढ़ी कलवार वैश्य संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है.

अंतरराष्ट्रीय वैश्य संघ झारखंड प्रदेश संयोजिका सुनीता जायसवाल ने सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता जतायी ताकि संस्था का विकास हो और इसके सामाजिक उद्देश्य पूरे हों. पदमपुर के लक्षण मंडल ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. मंच के पूर्व अध्यक्ष निरंजन प्रसाद साव ने समाज के सदस्यों को इसी प्रकार सहयोग करने की प्रेरणा दी. उमाशंकर जायसवाल ने अध्यक्षीय भाषण में संस्था की प्रगति और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला. बलरामपुर से आए अतिथि रितेश जायसवाल और मुख्य संरक्षक संदीप साव ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए. कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों के लिए रोचक व ज्ञानवर्धक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें वाद-विवाद का विषय था”” मोबाइल के लाभ-हानि विजेता प्रतिभागियों को प्रो. डॉ. शशिलता और छवि कुमारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >