Chaibasa News : योजनाओं को तय समय में पूरा कराने का निर्देश

चाईबासा. झारखंड विस की लोक लेखा समिति ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

चाईबासा. झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सभापति बरही विधायक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार को परिसदन में बैठक की. मौके पर समिति के सदस्य चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, बरकट्टा विधायक अमित कुमार यादव, बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती व मनोहरपुर के विधायक जगत माझी उपस्थित रहे. बैठक में समिति ने विभिन्न विभागों से शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली. जिले में विकास योजनाओं की समीक्षा की. लंबित योजनाओं की स्थिति, कार्यों की गुणवत्ता, योजना पूर्ण करने के लिए मिले समय, जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ कहां तक पहुंचा है जानकारी ली. इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल, पथ निर्माण विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, मंडल कारा, कृषि विभाग, नगर निगम, परिवहन एवं खनन विभाग सहित अन्य विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की. अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक में

उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा, सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >