लगातार बारिश से जैंतगढ़-चंपुआ में जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में घरों में घुसा पानी

जैंतगढ़ और चंपुआ में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है. कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

प्रतनििधि, जैंतगढ़

लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से लोग काफी परेशान हैं. कभी तेज बारिश तो कभी हल्की बूंदाबांदी के कारण पूरे इलाके में जनजीवन प्रभावित हो गया है. बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति बन गई है. नदी-नाले भर गए हैं, वहीं गड्ढों में पानी लबालब भर गया है. घर-आंगन, खेत-खलिहान सभी जगह पानी भर गया है.

जैंतगढ़ और चंपुआ के कई घरों में पानी घुस गया है. जैंतगढ़ मैदान चौक और चांदनी चौक इलाके की कई दुकानों में भी पानी भर गया है. वहीं चंपुआ नेहरू स्टेडियम, गौड़साई सहित कई जगहों के घरों में पानी घुसने की जानकारी है.

बारिश के कारण बाजार में छाया सन्नाटा

बीते सोमवार से लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है. लगातार बारिश के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं.

बाजार में अघोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा दिखाई दे रहा है. बस पड़ाव भी सुनसान पड़ा हुआ है. कई बसें खड़ी हैं, जबकि जो बसें चल रही हैं, उनमें भी यात्रियों की संख्या काफी कम है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >