Chaibasa News : हर्षित-11 सरायकेला बना चैंपियन

नोवामुंडी की कुटिंगता पंचायत में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता हर्षित 11 सरायकेला बनी.

नोवामुंडी.

नोवामुंडी की कुटिंगता पंचायत में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता हर्षित 11 सरायकेला बनी. फाइनल मैच में हर्षित 11 ने आशिक 11 सिपाही को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. मुख्य अतिथि प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनजीत प्रधान व कांग्रेस महासचिव जसवीर चांपिया ने विजेता टीम हर्षित 11 के खिलाड़ियों को 90,000 रुपये नगद, जर्सी, ट्रॉफी और एक पौधा पुरस्कार स्वरूप दिया. उपविजेता टीम आशिक 11 सिपाही को समाजसेवी पप्पू गुप्ता व विजय गुप्ता ने 60,000 नगद, जर्सी, ट्रॉफी और एक पौधा प्रदान किया. फाइनल मैच में दर्शकों की भीड़ रही. बारिश के बावजूद लोग खेल का आनंद लेते रहे. मैच में टाई के कारण निर्णय नहीं हो पाया. पेनाल्टी शूटआउट से विजेता घोषित किया गया. बेस्ट गोलकीपर की ट्रॉफी सरायकेला की टीम हर्षित 11 के सुनील सोरें को दिया गया.

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नंदू बांकिरा (हर्षित 11) को हीरो साइकिल और पौधा देकर कोटगढ़ के पूर्व मुखिया यसमती तिरिया व कमेटी सदस्यों ने सम्मानित किया. मौके पर कांग्रेस महासचिव जसवीर चांपिया, फुटबॉल आयोजन कमेटी कुटिंगता के सदस्य व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >