रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुवा के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी और मिठाइयों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर गुवा के बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है. लोग राखी और मिठाइयों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में उत्सव का माहौल है.

गुवा: भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पवित्र पर्व रक्षाबंधन को लेकर गुवा के बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. पर्व नजदीक आते ही बाजारों में राखी, मिठाई, कपड़े और उपहारों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी, डिजाइनर और बच्चों के पसंदीदा कार्टून वाली राखियां दुकानों में उपलब्ध हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व है.

रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी से सजी दुकान

इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं. पर्व को लेकर खासकर बच्चों और महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. गुवा बाजार में मिठाइयों की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है. लोग अपने भाई-बहनों और रिश्तेदारों के लिए तरह-तरह की मिठाइयों की खरीदारी कर रहे हैं. दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए राखियों और मिठाइयों की विशेष व्यवस्था की है.स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी लगातार बढ़ रही है. आने वाले दिनों में और अधिक भीड़ होने की संभावना है. कुल मिलाकर भाई-बहन के प्यार के इस पावन पर्व ने गुवा के बाजारों में उत्सव जैसा माहौल बना दिया है.

रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी से सजी दुकान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandip K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >