जरा संभलकर! गुवा-बड़ाजामदा सड़क पर कभी भी गिर सकता है ये विशाल पेड़

गुवा-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खतरनाक पेड़ों को जल्द हटाने की मांग की है.

गुवा : गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पंचमुखी हनुमान मंदिर से करीब 100 मीटर आगे घुमावदार मोड़ के समीप पहाड़ काटकर बनाई गई सड़क के किनारे खड़े बड़े-बड़े पेड़ों से गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण एक पेड़ की करीब आधी जड़ मिट्टी से बाहर निकल आई है, जिससे उसके कभी भी मुख्य सड़क पर गिरने की आशंका बनी हुई है.

बारिश के कारण पेड़ की जड़ हुई कमजोर

बारिश के कारण पहाड़ की मिट्टी भी लगातार कटकर सड़क पर गिर रही है. ऐसे में सड़क किनारे पेड़ों की जड़ कमजोर होने के साथ ही सड़क पर मिट्टी जमा होने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है.

मुख्य मार्ग पर लगातार होता है वाहनों का आवागमन

इस मार्ग से छोटी-बड़ी वाहनों का लगातार आवागमन होता रहता है. यदि समय रहते पेड़ को नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

प्रशासन और वन विभाग से पेड़ हटाने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं वन विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क किनारे खड़े खतरनाक पेड़ को जल्द से जल्द काटकर हटाया जाए तथा सड़क पर गिर रही मिट्टी को भी साफ कराया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandip K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >