Chaibasa News : चक्रधरपुर को हराकर रांची वारियर्स फाइनल में पहुंचा

द 100 बॉल क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर के भारत भवन स्टेडियम में द 100 बॉल क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को द रांची वारियर्स और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, चक्रधरपुर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर रांची वारियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 100 गेंदों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 134 रन बनाये. इस पारी में टीम ने केवल एक विकेट ही गंवाया. रांची की ओर से आर्यन कुमार सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 55 रन बनाये.इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया. वहीं, अक्षय कुमार प्रधान ने भी बेहतरीन योगदान दिया और नाबाद 49 रन बनाये. टीम का एकमात्र विकेट रवि राज सिंह का गिरा, जिन्हें चक्रधरपुर की ओर से समरेश महतो ने महज 2 रन पर आउट किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, चक्रधरपुर की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह निर्धारित 100 गेंदों में 128 रन ही बना सकी. चक्रधरपुर की ओर से रौनिक घोष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाये. तीर्थनाथ ने भी टीम के लिए 16 रन का योगदान दिया. रांची की ओर से अभिराज और रवि राज सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी. अब रांची वारियर्स की टीम फाइनल मुकाबले में पहुंच गयी है. अगला सेमीफाइनल मुकाबला शाह स्पोट् र्स क्रिकेट अकादमी, चक्रधरपुर और केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला जाएगा, जिसका विजेता फाइनल में रांची से भिड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >