मनोहरपुर में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, सांसद जोबा माझी-विधायक जगत माझी ने किया गणेश पूजा मेले का शुभारंभ

मनोहरपुर में सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे भाईचारे और सामाजिक सौहार्द्र का पर्व बताया।

मनोहरपुर : मनोहरपुर के प्रसिद्ध गणेश पूजा पंडाल एवं 14 दिवसीय गणेश पूजा मेले का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हुआ. सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने फीता काटकर पूजा पंडाल और मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान गणेश पूजा समिति के संरक्षक सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव भी मौजूद रहे.

गणेश पूजा प्रेम और सौहार्द मजबूत करने का अवसर : सांसद

उद्घाटन करते अतिथि.

इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा - गणेश पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है. मनोहरपुर का गणेश पूजा मेला वर्षों से क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने का काम करता रहा है. मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने कहा - मनोहरपुर का गणेश पूजा मेला क्षेत्र की पुरानी और लोकप्रिय परंपराओं में शामिल है.

स्थापित प्रतिमा.

मौके पर ये थे मौजूद

उद्घाटन समारोह में जय प्रकाश महतो, पूजा कुजूर, सुशीला संवैया, दीपक एक्का, बंधना उरांव, बामिया माझी, अकबर खान, अश्विनी बघेल, गुरविंदर भाटिया, मुकेश रजक, चंचल रवानी, बसंत हरलालका, विक्रम सिंह, राज यादव, योगेश्वर महतो, निखिल साह, राकेश दास, सतीश खाका आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश सिंह

राधेश सिंह लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनके पास 21 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है. इन्हें नक्सलवाद, क्राइम, हेल्थ, एजुकेशन के क्षेत्र में रिर्पोटिंग में महारत हासिल हैं. डिजिटल जर्नलिज्म के क्षेत्र में इन्हें 3 वर्षें का अनुभव है. वर्तमान में प्रभात खबर में मनोहरपुर से रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >