Chaibasa News : अंधेरे में श्मशान; मोबाइल की रोशनी में हुआ अंतिम संस्कार

चक्रधरपुर के श्मशान घाट से एक शर्मसार तस्वीर आयी है. चक्रधरपुर के श्मशान घाट में अंधेरा पसरा है.

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर के श्मशान घाट से एक शर्मसार तस्वीर आयी है. चक्रधरपुर के श्मशान घाट में अंधेरा पसरा है. लोग मोबाइल की लाइट से शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं. रविवार रात में भी ऐसी ही तस्वीर एक तस्वीर ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है. रेलकर्मी अरुण महतो की माता के देहांत के बाद उनके परिजन शव को लेकर चक्रधरपुर श्मशान घाट पहुंचे. पर श्मशान घाट में बिजली की व्यवस्था नहीं होने से परिजनों को काफी परेशानी हुई. लोगों को यहां मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर अंतिम संस्कार पूरा करना पड़ा. इस दौरान लोगों को अंधेरे में काफी परेशानी झेलनी पड़ी. फ्लश लाइट में अंतिम संस्कार कर रहे लोगों ने जिम्मेदार लोगों और जनप्रतिनिधियों से कई सवाल किये हैं.

उनका कहना है कि जनता आपकी मदद करती है, लेकिन आप जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं. श्मशान घाट में काली अंधेरी रात में मोबाइल की रोशनी से अंतिम संस्कार का विधान पूरा करना पीड़ित परिवार को कितना मुश्किल लगा होगा. यह पीड़ित परिवार ही समझ सकता है. इस मामले को चक्रधरपुर नगर परिषद और जिम्मेदार लोगों को गंभीरता से लेने की जरूरत है. स्थानीय लोगों ने श्मशान घाट में बिजली की व्यवस्था करने की मांग की है.

श्मशान घाट की लाइट रखरखाव के अभाव में एक साल से खराब

इस मामले को चक्रधरपुर नगर परिषद और जिम्मेदार लोगों को गंभीरता से लेने की जरूरत है, ताकि अंतिम संस्कार में रोशनी नसीब हो सके. बताया जाता है कि 2019-20 में चक्रधरपुर के श्मशान घाट में हाइ मास्ट लाइट लगायी गयी थी. पर रखरखाव के अभाव से एक साल से लाइट खराब पड़ी है.

श्मशान घाट की लाइटें जल्द दुरुस्त की जायेंगी : सिटी मैनेजर

चक्रधरपुर नगर परिषद के सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल ने बताया कि मामला चिंताजनक है. मामले की गंभीरता को देखते हुए यथाशीघ्र श्मशान घाट की सभी खराब लाइटों को दुरुस्त कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >