Chaibasa News : दक्षिण पूर्व मेंस कांग्रेस के जीएस ने पीसीइइ को सौंपा पांच सूत्री मांगपत्र

दक्षिण पूर्व रेलवे के इएलएस/टीआरएस राउरकेला में अतिरिक्त कैडर की स्वीकृति और कैडर निर्धारण करें

चक्रधरपुर.

दक्षिण पूर्व रेलवे के प्राचार्य मुख्य विद्युत अभियंता (पीसीइइ) नवीन कुमार का दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव एसआर मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत लोको शेड में उनका स्वागत किया. साथ ही पांच सूत्री मांग पत्र सौंपकर रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया. सौंपे गये मांग पत्र में दक्षिण पूर्व रेलवे के इएलएस/टीआरएस राउरकेला में अतिरिक्त कैडर की स्वीकृति और कैडर निर्धारण, रेलवे कॉलोनियों में भूमिगत विद्युत केबल की व्यवस्था, सभी रेलवे सेटलमेंट्स में मौजूदा ओवरहेड एलटी लाइनों को चरणबद्ध रूप से भूमिगत या एबी केबल सिस्टम से बदलने की मांग, घनी आबादी वाले कॉलोनियों और आवश्यक सेवा आवासों में निरंतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्राथमिकता. पीसीईई नवीन कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी विद्युत-संबंधी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा. इस अवसर पर मेंस कांग्रेस के पदाधिकारी शशि मिश्रा, अनिल चौधरी, बरुण चक्रवर्ती, प्रमोद कुमार, नित्यालाल सिंह, मनोज साह, मनोज कुमार सिंह, भाष्कर त्रिपाठी, अवतार सिंह और एसएन शर्मा उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >