चंपुआ में खाद की किल्लत

क्योंझर जिले के चंपुआ में खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं. लैंपस के बाहर लंबी कतारों में खड़े होकर किसान खाद मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

प्रतिनिधि,जैंतगढ़

क्योंझर जिले में फर्टिलाइजर न मिलने से आज चंपुआ लैंपस के बाहर किसान परेशान हैं. आरोप है कि धान की रोपाई और मड़ाई के दौरान चंपुआ लैंपस में किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है. खाद के लिए किसान अपना काम रोककर लैंपस के बाहर जमा हो रहे हैं. पिछले कुछ समय से लैंपस में स्टाफ की कमी के कारण लैंपस का काम अस्त-व्यस्त था. पिछले कुछ दिनों से सरकार फिर से स्टाफ की तैनाती कर लैंपस के काम में तेजी ला रही है. लेकिन, किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. पिछले 3/4 दिनों से किसान खाद के लिए लैंपस के बाहर लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं.

सुबह से ही सैकड़ों किसान खाद के लिए चंपुआ लैंपस के बाहर इंतजार कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने मीटिंग होने की बात कहकर लैंपस में ताला लगा दिया और चले गए. इस बीच दोपहर 12 बजे तक लैंपस नहीं खोले जाने पर किसान लैंपस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. कई महिला किसान छोटे बच्चों के साथ लैंपस के बाहर इंतजार करती नजर आईं. इस बारे में चंपुआ लैंपस के एमडी रंजन नायक ने कहा कि मीटिंग के लिए लैंपस नहीं खोला गया था. हालांकि, उन्होंने बताया कि इस साल ज़रूरत से कम खाद मिली, इसलिए किसानों को ज़रूरी खाद नहीं दी जा सकी. सबों को कटौती कर एडजस्ट करना पड़ रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md Nadeem

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >