चक्रधरपुर. आगामी दिनों में यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए दपू रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 15 से 21 अगस्त तक 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में एक एसी और नॉन-एसी अतिरिक्त कोच जोड़े जायेंगे. रेलवे प्रशासन के निर्णय से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी. सफर में राहत मिलेगी.
इन ट्रेनों में मिलेगी अतिरिक्त कोच की सुविधा
12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस : 15 से 21 अगस्त तक (3-टीयर स्लीपर)
12883 रूपसी बंगला एक्सप्रेस : 16 अगस्त (चेयर कार)
12884 पुरुलिया-हावड़ा रूपसी बंगला एक्सप्रेस : 16 अगस्त (चेयर कार)
18030 शालीमार-मुंबई एक्सप्रेस : 15 से 21 अगस्त तक (एसी व नॉन-एसी स्लीपर)
18039 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस : 16 अगस्त (नॉन-एसी स्लीपर)
18045 शालीमार-चारलपल्ली एक्सप्रेस : 15 से 21 अगस्त तक (स्लीपर)
18063 येलाहांका एसी एक्सप्रेस : 20 अगस्त (एसी स्लीपर)
18107 राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस : 15 व 16 अगस्त (एसी स्लीपर)
18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस : 15, 18 व 20 अगस्त (नॉन-एसी स्लीपर)
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस : 18 अगस्त (3-टीयर स्लीपर)
