Chaibasa News : चंपुआ में हाथियों ने 10 घरों को तोड़ा, खा गये अनाज

कालिका प्रसाद रिजर्व फॉरेस्ट के पास डेरा जमाये हुए है हाथियों का झुंड

जैंतगढ़. चंपुआ क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है. गुरुवार रात में हाथियों ने क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया. 10 से अधिक घरों की तोड़ दिया व घरों में धान- चावल चट कर गये. इसे लेकर चंपुआ वन क्षेत्र में दहशत व्याप्त है. शाम होते ही गावों में सन्नाटा पसर जाता है. ग्रामीण सड़कें सुनसान हो जाती हैं. पिछले कुछ दिनों से हाथी चंपुआ रेंज के विभिन्न गांवों में हमला कर रहे हैं. हाथी कभी घरों को तोड़ रहे हैं, तो कभी फसलों को खाकर बर्बाद कर रहे हैं. वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है. भगाने का प्रयास कर रहा है, पर हाथी नहीं मान रहे हैं. गुरुवार रात चंपुआ रेंज अंतर्गत कटुलिकाना जंगल से 26 हाथियों का झुंड आया और सराय पंचायत में भारी नुकसान पहुंचाया. हाथियों के झुंड में टुनटुना गांव के कुलमणि कालिंदी, सदाई नायक, टुकुना नायक, जगन्नाथ नायक, बरबलिया के रमेश नायक, साहिर टुकुना मुंडा, रघु मुंडा के घरों को नुकसान पहुंचाया है. हाथियों ने दस से अधिक घरों को तोड़ दिया और घरों में रखे चावल खा गये. हाथियों ने घर में रखे सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. कुछ महीनों से हाथियों का झुंड चंपुआ रेंज क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा रहा है. हाथियों का झुंड कालिका प्रसाद रिजर्व फॉरेस्ट के पास डेरा जमाए हुए है. वहीं वन विभाग हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है. वन विभाग का हाथी दस्ता, गजेटर, वनरक्षक, वनपाल और रेंज अधिकारी हाथियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >