Chaibasa News : ''''सामाजिक समरसता का प्रतीक है दुर्गा पूजा''''

एसआर रुंगटा मेमोरियल चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

चाईबासा. अमला टोला सार्वजनीन दुर्गापूजा समिति की ओर से महाषष्ठी की शाम बच्चों के बीच एसआर रुंगटा मेमोरियल चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का अवलोकन उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा ने किया. कहा कि दुर्गा पूजा कोई धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है. कला और संस्कृति को प्रस्फुटित करने का अवसर है. इस अवसर पर समिति के तपन कुमार मित्रा, प्रभाष सरकार , गोपाल चटर्जी, त्रिशानु राय, गौतम सरकार, सुप्रियो फौजदार, दीप चटर्जी, भरत रुंगटा, कार्तिक सरकार, दीपांकर दास, सुशांत चटर्जी, आदित्य सरकार, समित कुमार पांजा, अभिषेक मुखर्जी, अर्को राय, गणेश सरकार, पार्थो सेनगुप्ता, पुरोहित अनूप मुखर्जी, विश्वनाथ राय, स्वाधीन बनर्जी, सीत राय आदि उपस्थित थे.

पिल्लई हॉल और अमला टोला पूजा पंडाल का उद्घाटन

श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति पिल्लई हॉल का पूजा पंडाल व अमला टोला सार्वजनीन दुर्गा समिति पूजा पंडाल का शहर के उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रूंगटा ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. पिल्लई हॉल पूजा पंडाल उद्घाटन के मौके पर चाईबासा चेंबर के संस्थापक अध्यक्ष अनूप सुल्तानिया, रामचंद्र चिरानिया, भाजपा नेत्री गीता बालमुचू, पूजा समिति के पदाधिकारी, दिलीप खंडेलवाल, दिलीप अग्रवाल, गौरी समेत समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं अमला टोला पूजा पंडाल उद्घाटन के मौके पर शंभू मित्रा, गोपाल चटर्जी, गौतम सरकार, रूपा सरकार, त्रिशानु राय, प्रवीर फौजदार समेत पूजा समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >