जिला एसोसिएशन ने किया एआइबीइ उत्तीर्ण अधिवक्ताओं का सम्मान

चाईबासा जिला बार एसोसिएशन ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन उत्तीर्ण करने वाले नए अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चाईबासा: चाईबासा जिला बार एसोसिएशन की ओर से गुरूवार को बार के लाइब्रेरी हॉल में सम्मानित सह स्वगात कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बार के वरीय अधिवक्ताओं द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन उर्तीण करनेवाले अधिवक्ता एवं नये तीन महिला अधिवक्ताओं को पुष्प गुच्छ व गुलाब का फूल देकर सम्मानित और स्वागत किया गया.

साथ ही उनके कानूनी व पेशेवर जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू ने कहा कि यह सम्मान समारोह उनके कठिन परिश्रम, विधिक पेशे में प्रवेश और समाज के प्रति उनके समर्पण को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किये गये.

वरीय अधिवक्ताओं ने सभी सफल अधिवक्ताओं को उनके प्रथम महत्वपूर्ण पेशेवर पड़ाव की सफलता पर बधाई देते हुए वकालत के पेशे में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और भारत के संविधान के मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहने की सीख दी.

वरीय अधिवक्ता निरंजन प्रसाद ने कहा कि ऑल इंडिया एग्जामिनेशन उतीर्ण करना केवल एक शैक्षाणिक परीक्षा में सफलता मात्र नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदार अधिवक्ता के रूप में समाज सेवा और न्याय की रक्ष की नई शुरूआत है.

नये अधिवक्ता समाज में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनायेंगे: मिश्रा

अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा ने कहा कि पीड़ित समाज को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र होती है. सभी नवोदित वकीलों को निष्पक्षता, पूर्ण ईमानदारी और कानून के शासन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य कार्य करना चाहिए. मुझे पूरा विश्वास है कि युवा अधिवक्ता अपने ज्ञान, कठोर परिश्रम और उच्च नैतिक मूल्यों के बाल पर न्यायपालिका और समाज में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनायेंगे.

इस मौके पर कोषाध्यक्ष दुर्योधन गोप, अधिवक्ता किशोर कुमार महतो, सतीशचंद्र महतो, राजाराम महतो, आशीषकुमार सिन्हा, अर्जुन महतो, बसंत केशरी, सरफराज खान, अनिल सुंडी, अशोक सिंहदेव, राजकुमार प्रजापति, किशोर कुमार सिन्हा, रंजीता सोलंकी समेत काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे.

सम्मानित होने वाले अधिवक्ता ऑल इंडिया परीक्षा में उत्तीर्ण कर विधि व्यवसाय में प्रवेश करनेवाले अधिवक्ताओं में रेणु महतो, नरेश चंद्र सुंडी, अभिषेक राय, डिलक्स हांसदा, भूवेंद्र सिंकु, सुप्रिया पान, शिप्रा कुरली, धनेश्वर ईचागुटू, तपन कुमार व केदार बोयपाई मुख्य रूप से शामिल हैं. वहीं नये प्रैक्टिस शुरू करने वाले अधिवक्ताओं में हीरामनी हाईबुरू, रिंकी कश्चप व रीतू कुमारी शामिल हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >