chaibasa news : दो बाइकों में सीधी भिड़ंत, चार युवक घायल

दो गंभीर रूप से घायल को रेफर किया गया.

मनोहरपुर

. आनंदपुर थाना भालुडुंगरी में मंगलवार शाम में दो बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें चार युवक घायल हो गये. घटना मंगलवार रात लगभग 7 बजे की है. घायलों में ओडिशा के बिसरा थाना क्षेत्र हरिहरपुर निवासी अलबिनुस मुंडा (21), बड़ारमलाई निवासी प्रधान मुंडा (22), मनोहरपुर के वन पोसैता निवासी विवेक महतो (23), रवि महतो (18) शामिल हैं. आनंदपुर पुलिस ने सभी घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. इसमें गंभीर रूप से घायल विवेक महतो व अलबिनुस मुंडा व प्रधान मुंडा को रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार विवेक व रवि अपनी बाइक से आनंदपुर से मनोहरपुर आ रहे थे, जबकि अलबिनुस व प्रधान मुंडा अपनी बाइक से आनंदपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान भालुडूंगरी चौक के समीप दोनों बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >