Chaibasa News : ट्रेन मैनेजरों का जेपीओ आदेश के खिलाफ डीआरएम ऑफिस के सामने प्रदर्शन

वेतन, एमएसीपी लाभ व कार्य परिस्थितियों में सुधार की उठायी मांग

चक्रधरपुर.

दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रेन मैनेजरों ने बुधवार को ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल के बैनर तले डीआरएम कार्यालय भवन के समीप देशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व एआइजीसी के जोनल महासचिव देवाशीष मित्रा और सहायक महासचिव आरवीपी सिंह ने किया. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शांतिपूर्ण धरने में सैकड़ों ट्रेन मैनेजरों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की और डीआरएम तरुण हुरिया को मांगपत्र सौंपकर ध्यान आकर्षित कराया.

महासचिव देवाशीष मित्रा ने कहा कि रेलवे द्वारा जारी जेपीओ आदेश, जिसके तहत ट्रेन मैनेजरों को ट्रेनों में हैंड ब्रेक बांधने का निर्देश दिया गया है, पूरी तरह अनुचित है और इससे ट्रेन मैनेजरों की गरिमा को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि यह कार्य पहले टीपीएम, टोकन पोर्टर और प्वाइंटमैन द्वारा किया जाता था, लेकिन अब इसे ट्रेन मैनेजरों पर थोप दिया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रेन मैनेजर पहले से ही 9 घंटे के बजाय 12-16 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं, ऐसे में अतिरिक्त कार्य देना अन्यायपूर्ण है. यदि कोई इनकार करता है तो निलंबन की कार्रवाई की जा रही है.

एआइजीसी की प्रमुख मांगें

ट्रेन मैनेजरों का न्यायसंगत वेतन सुनिश्चित किया जाए.

एमएसीपी का लाभ प्रदान किया जाए

यात्रा भत्ते के समान किलोमीटर माइलेज भत्ते में 25% वृद्धि की जाए

रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए

रेलवे बोर्ड द्वारा 24 जनवरी 2025 को जारी जेपीओ आदेश को तत्काल रद्द किया जाएधरने में झारसुगुड़ा, बंडामुंडा, राउरकेला, टाटानगर, डांगुवापोसी, सीनी और चक्रधरपुर मंडलों के एआइजीसी के सचिव, अध्यक्ष और सदस्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >