रोरो नदी में मिला मृत नवजात शिशु का शव

रोरो नदी के किनारे कुम्हारटोली घाट के पास एक नवजात शिशु का शव मिला. जब आस पास के लोगों की नजर उस मृत नवजात पर पड़ी , तो उसे नदी के किनारे दफना दिया गया. शुक्रवार दिन के करीब तीन बजे कुछ महिलाओं की रोरो नदी में मृत एक नवजात शिशु पर बहता हुआ पानी में नजर पड़ी तो भीड़ लग गयी.

इसकी चर्चा शीघ्र ही मुहल्ले में फैल गयी. पुलिस भी मौके पर पहुंची और संभावना जतायी जा रही है कि लोक लाज के भय से नवजात शिशु को नदी में फेंक दिया होगा. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर कुम्हारटोली स्थित छठ घाट पर तैनात पुलिस पहुंची और मासूम के शव को नदी से बाहर निकलवाया और नदी किनारे दफनाया गया.

लोगों में यह चर्चा थी कि किसी युवती या महिला द्वारा अपने पेट में पल रही संतान को जन्म देने के बाद अपना पाप छिपाने के लिए शिशू की हत्या कर नदी में फेंक दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. छठ को लेकर डैम से पानी छोड़ने पर रोरो नदी में पानी का बहाव से मृत नवजात शिशु बहता हुआ आया है.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >