Chaibasa News : जनजातीय व्यंजन में दासकीर व मूर्तिकला में हितेश बेहरा प्रथम

नोवामुंडी : शिशु मंदिर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

नोवामुंडी.

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में शनिवार को बिरसा मुंडा जयंती व जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जहां भैया-बहनों ने मादल-दुमंग की धुन पर थिरकते हुए पूरे वातावरण में आनंद और ऊर्जा का संचार किया. विशिष्ट अतिथि कोटगढ़ पीड़ के मानकी निरंजन बोबोंगा, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव चितरंजन बेहरा, कोषाध्यक्ष मालती लागुरी और अखिल भारतीय परिषद के अध्यक्ष राजाराम ने समारोह का शुभारंभ किया.

मौके पर गुरु मां ने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत को सुरक्षित रखना प्रत्येक पीढ़ी का दायित्व है. श्री बोबोंगा ने कहा कि बिरसा मुंडा के बलिदान व संघर्ष ने आदिवासी समाज को नयी दिशा दी. बहन जोशबिन लागुरी और आराध्या ठाकुर ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी. लागुरी दीदी ने धन्यवाद ज्ञापन व बहन हंसिका संपुरिया ने शांति मंत्र प्रस्तुत किया. इस अवसर पर बालक/बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें मूर्तिकला, कोलाज निर्माण और जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित हुई.

प्रतियोगिता के परिणाम

जनजातीय व्यंजन :

दासकीर पूर्ती प्रथम, संगीता बोबोंगा द्वितीय व प्रीति बोबोंगा ने तृतीय स्थान प्राप्त

किया. मूर्तिकला :

हितेश बेहरा प्रथम, सत्यजीत प्रधान द्वितीय व ओम राय महतो तृतीय पुरस्कार

मिला.कोलाज :

आशीष तिवारी प्रथम, ऋषभ रजक द्वितीय व राज लोहार तृतीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >