Chaibasa News : स्वशासन व्यवस्था को खत्म करने की साजिश कर रही सरकार

टाटा कॉलेज स्थित होटल में पुनरुत्थान समिति के संयोजक सन्नी सिंकू के नेतृत्व में मानकी-मुंडाओं की बैठक

चाईबासा. टाटा कॉलेज स्थित होटल में पुनरुत्थान समिति के संयोजक सन्नी सिंकू के नेतृत्व में मानकी-मुंडाओं की बैठक हुई. इसमें मुंडाओं ने उपायुक्त द्वारा नौ बिंदुओं पर मुंडा दोषी पाये जाने पर बर्खास्त करने संबंधी आदेश की असहमति जतायी गयी. मुंडाओं ने उपायुक्त के आदेश को स्वशासन व्यवस्था पर कुठाराघात तथा तानाशाही रवैया बताया. जल्द ही रणनीति बनाकर इसका विरोध करने की बात कही. संयोजक सन्नी सिंकू ने कहा पिछले दरवाजे से मानकी मुंडा व्यवस्था व स्वशासन व्यवस्था को खत्म करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि उपायुक्त का तानाशाही व लाल फीताशाही रवैया नहीं चलेगा. इस अवसर पर मथुरा नाथ चांपिया, सन्नी सिंकू, संजय बुड़ीउली, ब्रज मोहन पुरती, केदारनाथ कालुंडिया, बलभद्र सावैंया, अमृत मांझी, नारायण देवगम, बाबलू सावैंया, रोबिन पाड़ेया, दिपू सिंह सावैंया व कुसूम केराई आदि मुंडा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >