Chaibasa News : फूलो-झानो योजना से महिलाओं को जोड़कर लक्ष्य प्राप्त करें : डीडीसी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को जेएसएलपीएस की मासिक समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में हुई.

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को जेएसएलपीएस की मासिक समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में हुई. एलओकेओएस पोर्टल पर सीएलएफ-वीओ स्तर की एंट्री की समीक्षा हुई. जिन प्रखंडों में समूह गठन सूचकांक 100 प्रतिशत से कम है, उन्हें शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. डीडीसी ने फूलो-झानों योजना के लक्ष्य को जल्द पूरा करने के लिए महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ देने का निर्देश दिया.

उन्होंने मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज का डॉक्यूमेंट व ओडब्लूएनफंड इंट्री सभी प्रखंड को 30 अक्तूबर तक बैंकों में जमा कराने को कहा. उन्होंने कृषि संबंधित जेआइसीए परियोजना के तहत किसानों को प्राप्त सभी टपक सिंचाई मशीन चालू करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित आजीविका ही आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है. बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशियानी मार्की, सभी जिला प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >