Chaibasa News : कांग्रेस ने ''''''''वोट चोरी गद्दी छोड़ो'''''''' हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा की

जिला कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें जिला के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए.

चाईबासा.

जिला कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें जिला के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए. बैठक में वोट चोरी गद्दी छोड़ अभियान की समीक्षा की गयी. इसमें कुछ प्रखंड अध्यक्षों ने हस्ताक्षर अभियान की मूल प्रति जिलाध्यक्ष के पास जमा नहीं किया व कुछ लोगों ने इस अभियान को लेकर अपना दिलचस्पी नहीं दिखाई. इसपर गंभीरता पूर्वक विचार- विमर्श किया गया.

कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी दिखाना होगा, तभी संगठन मजबूत होगा

इस पर मंथन करते हुए डॉ बलमुचू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जिले के हरेक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है. सबको निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी दिखाना होगा, तभी संगठन मजबूत होगा. उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों से कहा कि सभी अपने -अपने पंचायतों की कमेटी यथाशीघ्र पूरा कर जिलाध्यक्ष को सौंपने का काम करेंगे. जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को लोगों के बीच जाना चाहिए. उनकी छोटी-मोटी जन समस्याओं की समाधान करने का प्रयास करना चाहिए. बैठक में पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा, भारत जोड़ो यात्री दीनबंधु बोयपाई, लक्ष्मण हांसदा, सुरेश चंद्र सावैंया, कैरा बिरुवा, जानवी कुदादा, जगदीश सुंडी, मंजू बिरुवा, लियोनार्ड बोदरा, जया सावैंया, अविनाश कोड़ा, सकारी दोंगो, मो सलीम, भूषण बिरुवा व रामसिंह सावैयां आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >