Chaibasa News : मालगुजारी वसूल कर अंचल कार्यालय में जमा करें : पिंगुवा

मझगांव प्रखंड में मानकी-मुंडा संघ की मासिक समीक्षा बैठक हुई

मझगांव. मझगांव प्रखंड के मानकी-मुंडा संघ भवन परिसर में रविवार को संघ की मासिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष राज निकेश पिंगुवा ने की. उन्होंने गांव क्षेत्र के सभी रैयतों से मालगुजारी लगान अंचल कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया. राज निकेश पिंगुवा ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न हो, इसलिए जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र तत्काल निर्गत करने के लिए तत्परता दिखाएं. साथ ही ग्राम सभा की बैठक में यह सुनिश्चित करें कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. विद्यालयों में मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए काम करें. उन्होंने गांव के मरीजों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए प्रेरित करने की भी बात कही ताकि ग्रामीण झाड़-फूंक की परंपरा में उलझे नहीं रहें. वनरक्षक कमेटी के साथ मिलकर जंगल के लकड़ी माफियाओं को गांव में घुसने से रोकने का निर्देश भी दिया गया. प्रमुख रूप से सभी गांव क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान ग्रामसभा में ही किए जाने और समाज विरोधी गतिविधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की बात भी उठायी गयी. बैठक में संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र पिंगुवा, बुद्धदेव पिंगुवा, मोरन सिंह बिरुवा, रविंदर पिंगुवा, नंदिनी पिंगुवा, सोमनाथ पिंगुवा, मंगल सिंह चातार, गुरुचरण नायक, रमेश पिंगुवा, दिनेश पिंगुवा, गंगाराम तिरिया सहित अन्य ग्रामीण मुंडा और डाकुवा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >