चित्रगुप्त पूजा की तैयारियां तेज, एक मंच पर आएंगे हिंदी, बांग्ला और उड़िया भाषी कायस्थ परिवार

चक्रधरपुर में कायस्थ समाज की बैठक में भव्य चित्रगुप्त पूजा और समाज के विस्तार पर चर्चा हुई. एकजुटता बढ़ाने के लिए विभिन्न भाषाई परिवारों को एक मंच पर लाने का निर्णय लिया गया. अगली बैठक 4 अक्तूबर को है.

चक्रधरपुर : भगवान चित्रगुप्त की पूजा को भव्य और यादगार बनाने के साथ-साथ समाज की एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. भारत भवन के समीप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में हुई इस बैठक में आगामी चित्रगुप्त पूजा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गयी. पूजा के साथ भजन संध्या और सामूहिक प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित करने पर सर्वसम्मति बनी.

समाज के विस्तार पर दिया जोर

बैठक में समाज के विस्तार और अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया. तय किया गया कि जो कायस्थ परिवार अब तक सामाजिक गतिविधियों से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें चिह्नित कर अगली बैठक में आमंत्रित किया जाएगा. संगठन को और सशक्त बनाने के लिए हिंदी भाषियों के साथ बांग्ला, उड़िया समेत विभिन्न भाषायी पृष्ठभूमि के कायस्थ परिवारों को भी एक मंच पर लाने का सुझाव दिया गया.

अगली बैठक 4 अक्तूबर को होगी

पूजा की जिम्मेदारियां तय करने और कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए आगामी 4 अक्तूबर को अगली बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, विजय सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, विवेक कुमार, अमर वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, निलेश सिन्हा, संजय कुमार लाल, रंजन कुमार और सक्षम श्रीवास्तव सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप प्रमाणिक

प्रताप प्रमाणिक वर्ष 2002 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. उन्हें क्राइम और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में विशेष विशेषज्ञता हासिल है. वर्तमान में वे प्रभात खबर में संवाददाता, चक्रधरपुर कार्यालय सह प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल जर्नलिज्म का तीन वर्षों का अनुभव है. अपने अनुभव, जमीनी रिपोर्टिंग और तथ्यपरक पत्रकारिता के दम पर उन्होंने एक विश्वसनीय और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >